सेठ अर्जुनदास खांडेवाला जी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 31 दिसंबर 2025 को सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी के सभागार में एक छात्रा सहायता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रमका आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी श्री सत्यपाल खांडेवाला एवं समस्त खांडेवाला परिवार की ओर से आयोजित किया गया।
श्री सत्यपाल खांडेवाला द्वारा महाविद्यालय की जरूरतमंद लगभग 50 छात्राओं को फीस हेतु सहायता एवं सहयोग राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त लगभग 500 छात्राओं को गर्म शॉल तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गर्म कंबल भी पुण्य स्मृति सेवा कार्यक्रम के तहत दिये गये। छात्राओं को बैठने के लिए महाविद्यालय सभागार के लिए 12000 वर्ग फुट ऐरिया के फर्श मैट जिसकी धनराशि लगभग 1.50 लाख की राशि के भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम से प्रेरित होकर समाजसेवी श्री सतीश मित्तल पूर्व महासचिव द्वारा भी छात्राओं को गर्म कैप वितरित की गईं
इस अवसर पर श्रीमती पुश्पा बंसल धर्मपत्नी श्री सतपाल खांडेवाला, श्रीमती विनीता बंसल धर्मपत्नी श्री राजेश बंसल, श्री राजेन्द्र गर्ग नीलकण्ड एम्पोरियम वाले, श्री सतीश मित्तल समाजसेवी श्री रमेश भूटानी प्रधान सब्जी मंडी हांसी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने इस पुनीत कार्य की सराहना की।
महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रशासक एवं एस.डी.एम. हांसी श्री राजेश खोथ तथा प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता ने समाजसेवी श्री सत्यपाल खांडेवाला जी एवं उनके परिवार का व श्री सतीश मितल जी का इस धार्मिक व सामाजिक कार्य हेतु हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सेठ अर्जुनदास खांडेवाला जी की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए समाज में सेवाए सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा
Recent Posts
- 🎓 सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी मित्तल की पावन स्मृति में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
