+91-8684805192, +91-9896324110

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में दिनांक 07.10.2023 को प्राचार्य डॉ0 सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में साईबर क्राईम ब्रांच हांसी द्वारा पुलिस की पाठशाला विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हैड कांस्टेबल श्री जंगजीत सिंह, पी.एस. साईबर क्राईम, हांसी व एम.एच.सी. प्रवीन कुमार पी.एस. साईबर क्राईम, हांसी ने शिरकत की। हांसी पुलिस द्वारा श्री मकसूद एहमद, एस.पी. के नेतृत्व में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाकर युवाओं को साईबर क्राईम के बारे में जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पुस्तकालय विभागाध्यक्षा मैन्टरशिप संयोजिका डॉ0 सविता मलिक, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा डॉ0 गीता दहिया, मैन्टरशिप मैम्बर श्रीमती स्वीटी, वूमैन सैल संयोजिका श्रीमती अनिल बामल, रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ अनु के संयुक्त नेतृत्व मे किया गया। मंच का संचालन अंकिता पूनिया द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता श्री जंगजीत सिंह ने ऑनलाईन फ्रॉड विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कम्प्युटर या मोबाईल के माध्यम से निजी जानकारी चुराकर आर्थिक नुकसान पहुंचाना, सोशल मीडिया जैसे वाट्सअप, फेसबुक पर फर्जी आई.डी. बनाकर जानकार बताना, टास्क देकर इनाम का लालच देना, घर बैठे पैसे कमाने का लालच देना, बिजली कर्मचारी, बैंक कर्मचारी बताकर के.वाई.सी. अपडेट करवाने के नाम पर, पुराना सामान कम दाम पर बेचने का प्रलोभन देना है। विडियो काल पर अश्लील विडियो चलाकर ब्लैकमेल किया जाता है। साईबर क्राईम ब्रांच द्वारा ऑनलाईन फ्रॉड से बचने के लिए कई कदम उठाये गए है। राहगिरी द्वारा जागरूक करने के साथ-साथ कई हैल्पलाईन बनाई गयी है। फ्रॉड होने पर 1930 पर कॉल करके जानकारी देना, cybercrime.gov.in पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 14422 टॉल फ्री नं0 पर मोबाईल गुम होने की जानकारी, संचार साथी (TAFCOP) पर पुराने मोबाईल नं0 बन्द करवाने, हमारे आधार कार्ड से कितने नं0 चल रहे है इसकी जानकारी ली जा सकती है। @#21# पर कॉल फॉरवार्ड की जानकारी, #02# पर फॉरवार्ड कॉल को डिसमिस करवा सकते है। STOP NCII.ORG पर अशलील वीडियो या फोटो को वायरल होने सम्बंधी शिकायत दर्ज करवाते ही साईट से एडिट अशलील वीडियो को हटा दिया जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ सावधानियां जैसे मजबूत पासवर्ड बनाना, ऐप को प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करना, बच्चों को ऑनलाईन गेमिंग से बचाना आदि अपना कर ऑनलाईन फ्रॉड से बचा जा सकता है। प्राचार्य ने सभी पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया व छात्राओं को साईबर क्राईम पर महत्वपूर्ण जानकारी देने पर धन्यवाद दिया और छात्राओं को यह जानकारी अपने परिवार, आस पड़ोस में सांझा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुश्री पूजा, श्रीमती सुषमा, डॉ0 आशीष, सुश्री मीनू व छात्राऐं मौजूद रही।