सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में दिनांक 24 जनवरी 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एन.ई.पी. को.ऑर्डिनेटर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता दहिया तथा आई.क्यू.ए.सी. सेल को.ऑर्डिनेटर डॉ. सविता मलिक के नेतृत्व में किया गया।
इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की शिक्षिकाओं के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में शिक्षकों का सतत विकास अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ.साथ शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों से भी अवगत कराते हैं।
सेमिनार के दौरान प्राचार्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति,एन.ई.पी, मेंटरशिप, आई.क्यू.ए.सी., इंटर्नशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने स्टूडेंट एंगेजमेंट एवं स्टूडेंट रिलेशनशिप के महत्व पर भी व्याख्यान दिया।
महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
Recent Posts
- महाविद्यालय में कम्पयूटर साइंस विभाग द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
- राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच एवं सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के संयुक्त तत्वावधान में 20 फरवरी 2026 को “राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारी सहभागिता” विषय पर एक भव्य एवं विचारोत्तेजक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
- डॉ सविता मलिक के तत्वाधान में और कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सेल, प्लेसमेंट सेल की अध्यक्ष पूजा कुकरेजा एवं आई.पी.आर सेल की अध्यक्ष श्रीमती अंशुल के संयुक्त नेतृत्व में एल.सी.आई कंपनी में एक दिवसीय स्थल भ्रमण किया गया।
- प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में दिनांक 11 फरवरी 2026 को एक दिवसीय फैक्लटी डेवलैपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
- प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में दिनांक 10 फरवरी 2026 को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
