सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी में दिनांक 02.02.2026 को प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में व श्रीमति शीलू कुमारी के नेंतृत्व में रिबन क्लब के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाती हैं तथा उनमें सकारात्मक सोच का विकास करती हैं। उन्होंने रेड रिबन क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने पोस्टरों के माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ गीता दहिया,श्रीमति सविता मलिक व सुश्री मोनिका ने निभाई तथा विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहनी बीण्ए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान सलमा बी.ए द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान मधु बी.ए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया और भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। प्रतियोगिता का सफल आयोजन महाविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में प्रतिभागी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रयासों की प्रशंसा की गई और कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर निर्माण, नारे लेखन एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से एचआईवी एड्स से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव तथा स्वच्छ जीवन के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
Recent Posts
- 🎓 सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी मित्तल की पावन स्मृति में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
