सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में दिनांक 4 फरवरी 2026 को प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एवं एन. ई.पी को.ऑर्डिनेटर अर्थशास्त्र विभागध्यक्ष डॉ गीता दहिया व आइ.क्यू.ए.सी सैल व नेक कोऑर्डिनेटर डॉ सविता मलिक के तत्वाधान में और कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सैल एवं प्लेसमेंट सैल की अध्यक्षा सुश्री पूजा कुकरेजा एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय ऑनलाइन वित्तीय साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण‘ रहा। यह सेमिनार नई दिल्ली में स्थित कंपनी ‘एस. वी. वेल्थ पार्टनर्स, नई दिल्ली के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री महिमा पांडे ने शिरकत की। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय प्रतिभूति बाजारों, निवेश के विभिन्न प्रकार, जोखिम प्रबंधन एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित निवेश लेनदेन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस सेमिनार में लगभग 60 छात्राओं ने बढ़.चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में सुश्री पूजा कुकरेजा, श्रीमती वैशाली, श्रीमती अंशुल, श्रीमती रीना एवं श्रीमती ज्योति आदि शामिल रहे।
Recent Posts
- 🎓 सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी मित्तल की पावन स्मृति में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
