सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में दिनांक 10 फरवरी 2026 को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय बजट 2026-27 था। कार्यक्रम का आयोजन एन.ई.पी. को-ऑर्डिनेटर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता दहिया तथा आई.क्यू.ए.सी. सेल को.ऑर्डिनेटर डॉ. सविता मलिक के नेतृत्व में किया गया । वित मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण जी द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर चर्चा हेतु एक विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बजट की प्रमुख विशेषताओं, उसके सामाजिक,आर्थिक प्रभावों तथा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम में छात्राओं ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार यह बजट देश के समग्र विकास को गति देने वाला है। विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र, डिजिटल विकास, आत्मनिर्भर भारत, महिला कल्याण एवं युवाओं के लिए अवसरों पर केंद्रित प्रावधानों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आर्थिक जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ उन्हें राष्ट्रीय नीतियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे बजट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सजग रहें और अपने विचार खुलकर व्यक्त करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी बजट से संबंधित प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही कम्पयूटर साइंस विभाग एवं सांस्कृतिक समीति के निर्देशन में महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के आयोजक श्री भारत भूषण महता एवं श्री आयुष महता रहे। आयोजकों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए घोषणा की कि प्रतियोगिता में प्रथम 20 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को छोटू महाराज एनएच.10, ग्रीन वैली, हांसी में फिल्म देखने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत छात्राओं व स्टॉफ सदस्यों को बॉर्डर 2 फिल्म निःशुल्क दिखाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें शिक्षा के साथ साथ स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना है।महाविद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कॉलेज के शिक्षकगण एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कॉलेज में आज सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कम्पयूटर साइंस विभागाध्यक्ष श्रीमति चारु गुप्ता,सुश्री मीनू,श्रीमति गरिमा व सुश्री राधिका के नेतृत्व में किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, ऐसे में साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन गोपनीयता और डिजिटल शिष्टाचार की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फेक न्यूज़, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड, दो स्तरीय प्रमाणीकरण तथा व्यक्तिगत जानकारी को ऑनलाइन साझा करने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
Recent Posts
- 🎓 सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी मित्तल की पावन स्मृति में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
