+91-8684805192, +91-9896324110

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में दिनांक 11 फरवरी 2026 को एक दिवसीय फैक्लटी डेवलैपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन एन.ई.पी. को.ऑर्डिनेटर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता दहिया तथा आई.क्यू.ए.सी. सेल को-ऑर्डिनेटर डॉ. सविता मलिक के नेतृत्व में किया गया ।यह कार्यक्रम लाइब्रेरी विभाग, अर्थशास्त्र विभाग व शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम में श्री जसबीर सिंह, डेवलपमेंट ऑफिसर (पीएलआई),डिपार्टमैंट ऑफ पोस्टस व हांसी डाक मंडल पोस्टमास्टर के श्री सुरेन्द्र ने शिरकत की। श्री जसबीर सिंह द्वारा आम नागरिकों एवं कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजनाओं के अंतर्गत दिनांक 04.02.2026 से 14.02.2026 तक हिसार मंडल के सभी डाकघरों में एक विशेष बीमा अभियान चलाया जा रहा है, इस विषय में जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा डाक विभाग की एक लोकप्रिय, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बीमा योजना है। पूर्व में यह योजना केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध थी, किंतु अब इसका दायरा विस्तारित कर दिया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान सभी डिग्री एवं डिप्लोमा धारक डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजना के लिए पात्र होंगे ।इस योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार, अर्ध.सरकारी संस्थानों एनसीई/बीएससी में सूचीबद्ध कंपनियों के कर्मचारी, बैंक, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी तथा डॉक्टर,इंजीनियर,वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट आदि प्रोफेशनल्स शामिल हैं। इच्छुक पात्र व्यक्ति किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर 50 लाख रुपये तक का डाक जीवन बीमा आसानी से करवा सकते हैं। इस योजना में कम प्रीमियम पर अधिक बोनस का लाभ मिलता है। साथ ही, आयकर अधिनियम की धारा 80सी के अंतर्गत आयकर में छूट का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, इस योजना के प्रीमियम पर जीएसटी शून्य है तथा यह योजना सभी प्रकार के जोखिमों को कवर करती है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजना के अंतर्गत किसी भी ग्रामीण का 10 लाख रुपये तक का बीमा किया जा सकता है। इस कार्य के लिए सभी ग्रामीण डाकघर अधिकृत हैं।इस कार्यक्रम में आधार अपडेशन, पासपोर्ट के बारे में भी जानकारी सांझा की गई। इस सभी प्रध्यापिकाओं ने सेमीनार में बढचढ कर भाग लिया । साथ ही बी.एस.सी.की छात्राओं के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 27 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान एवं विषयगत ज्ञान को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में बी.एस.सी. अंतिम वर्ष की छात्राएँ काजल, दीपिका एवं निशु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ.सुरेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में बढ़.चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में सफल प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े शिक्षकों प्रोफेसर रेणु, खुशबू एवं डॉ. ज्योति का आभार व्यक्त किया गया।