दिनांक 21 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में कम्पयूटर साइंस विभाग द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन कम्पयूटर साइंस विभागाध्यक्ष श्रीमति चारु गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रमुख विषयों में ‘आधुनिक जीवन में तकनीक की भूमिका‘, ‘बच्चों पर सोशल मीडिया का प्रभाव‘, ‘साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग‘ तथा ‘समय प्रबंधन एवं उत्पादकता‘ शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि किस प्रकार तकनीक ने आधुनिक जीवन को सरल एवं तेज बनाया है, साथ ही सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग के विषय पर विद्यार्थियों ने डिजिटल युग में डेटा सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। समय प्रबंधन एवं उत्पादकता विषय पर प्रभावी सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिली। निर्णायक मंडल की भूमिका कम्पयूटर साइंस विभाग से सुश्री मीनू तथा श्रीमति गरिमा ने निभाई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण की गुणवत्ता, विषय की समझ, रचनात्मकता एवं तकनीकी उपयोग के आधार पर की गई । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रुद्राक्षी बी.कॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर सानिया बी.सी.ए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर जिया बी.ए. तृतीय वर्ष रही। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का समापन आयोजकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यावहारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई
Recent Posts
- 🎓 सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी मित्तल की पावन स्मृति में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
