+91-8684805192, +91-9896324110

हिसार केसरी
हांसी में आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का अभिनन्दन करते हुए विधायक विनोद भयाना व जस्सी पेटवाड़ और मंत्री का अभिनन्दन करते हुए पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव। (संजय भुटानी) समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि लोगों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
भाटोल रागड़ान गांव के सरपंच द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर प्रस्तुत शिकायत पर पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश विधायक विनोद भयाना, नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़, डी. सी. राहुल नरवाल, एस.पी. विनोद कुमार, ए.डी.सी. लक्षित सरीन, भाजपा • जिला अध्यक्ष अशोक सैनी भी रहे मौजूद हांसी, 5 जून (संजय भुटानी): नवगठित हांसी जिला की भाटोल रागान गांव के सरपंच द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थों पहली जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक शुक्रवार को एस.डी.महिला महाविद्यालय के सभागार में शिक्षा की बिक्री को लेकर प्रस्तुत शिकायत पर शिक्षा मंत्री ने पुलिस मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष महिपाल खंड की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 10 अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए। इस कार्य परिवाद रखे गए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही सहन नहीं की कर दिया गया जबकि 3 मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में नशीले पदार्थों की कार्यवाही कर अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के अवैध बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस शिकायत को लंबित निर्देश दिए गए। इस दौरान विधायक विनोद भयाना, नारनौंद रखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बैठक में की गई कार्रवाई विधायक जस्सी पेटवाड़, डीसी राहुल नरवाल, एस.पी. विनोद की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिसके आधार पर शिकायत कुमार, ए.डी.सी. लक्षित सरीन, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक को समाप्त करने या लंबित रखने का निर्णय लिया जाएगा। सैनी भी मौजूद रहे।
बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान तभी माना जाएगा, जब शिकायतकर्ता स्वयं लिखित रूप से संतुष्टि पत्र देगा। उन्होंने अधिकारियों को
निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में सड़क एवं गलियों के निर्माण कार्यों के साथ-साथ जल निकासी की
ढाणी पुरिया गांव के निवासियों द्वारा नाले एवं पुल निर्माण संबंधी शिकायत पर शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए नाले के साथ आवश्यक पुल
के
का निर्माण भी कराया जाए। इस शिकायत के समाधान लिए उन्होंने एक माह की समय सीमा निर्धारित की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
ग्राम पंचायत घिराय द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने संबंधी शिकायत पर शिक्षा मंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया जाए ताकि ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। शिक्षा मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इन परिवादों के अलावा भी लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
डी. सी. राहुल नरवाल ने शिक्षा मंत्री महिपाल खंडा का पुष्प गुच्छ देकर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया। विधायक विनोद भयाना ने मंत्री ढांडा का हांसी
पहुंचने पर पुष्पगुच्छ
कर किया स्वागत
बैठक में विधायक विनोद भयाना ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का हांसी पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी को जिला
बनवाने में शिक्षा मंत्री महिपाल खंड का विशेष सहयोग और महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही
है।
नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पोर्टल्स और जटिल प्रक्रियाओं से हो रही परेशानी बारे बताया
बैठक में नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने भी क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के समक्ष मजबूती से रखा। साथ ही सरकार की उस कार्यप्रणाली पर भी चिंता व्यक्त की जिसमें विभिन्न पोर्टल्स और जटिल प्रक्रियाओं के माध्यम से आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़
। है। इस संबंध में मंत्री से व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की मांग रखी ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए बार बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके।
ये भी रहे मौजूद
बैठक में विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भुटानी, नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी, सीटीएम हिमांशु चौहान, डी. डी. पी. ओ. संदीप भारद्वाज, डी. आर. ओ. राजकुमार, तहसीलदार डा. अनिल बिन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण, एस.एम.ओ. राहुल बुद्धिराजा भी मौजूद रहे।
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिरकत करने से पहले शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री महीपाल ढांडा तथा विधायक विनोद भयाना ने एस.डी.महिला महाविद्यालय प्रांगण में त्रिवेणी रोपित की।