*प्रशासक एवं एसडीएम हांसी श्री राजेश खोथ के नेतृत्व में चल रहे नशा मुक्ति अभियान को मिली नई पहचान, कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित*
हिसार, 26 जून। प्रशासक एवं एसडीएम हांसी श्री राजेश खोथ के नेतृत्व में हांसी उपमंडल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान नशा मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय सेवाओं एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी द्वारा समय-समय पर नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सहित विभिन्न इकाइयों द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय प्रशासक एवं एसडीएम हांसी श्री राजेश खोथ के मार्गदर्शन, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग को देते हुए भविष्य में भी नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस उपलब्धि पर प्रशासक एवं एसडीएम हांसी श्री राजेश खोथ ने डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी से ही नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।*
Recent Posts
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
- हांसी जिला की पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सुनी जनसमस्याएं
- सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में एनसीसी इकाई प्रारंभ करने हेतु निरीक्षण संपन्न
- 🎓 Admission Open 2026-27 | Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalaya, Hansi 🌟 Empowering Women, Building Tomorrow! 🌟
- महाविद्यालय में कम्पयूटर साइंस विभाग द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
