सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में दिनांक 30.07.2026 को प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में तथा एन.ई.पी कोऑर्डिनेटर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता दहिया एवं आईक्यूएसी सेल कोऑर्डिनेटर व पुस्तकालय विभागाध्यक्ष डॉ. सविता मलिक व शारिरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष श्रीमति शीलू के मार्गदर्शन में व एनएसएस प्रभारी सुश्री मोनिका के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान को समर्पित ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक एवं एसडीएम हांसी श्री राजेश खोथ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल खंाडेवाला, विधानसभा प्रधान श्री दीपक मित्तल तथा पंचायती रामलीला ग्राउंड के प्रधान श्री सुरेश बंसल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एसएचओ सदर श्री सदानंद व एसएचओ सिटी श्री सुखजीत, श्री मिथुन बंसल, श्री अरुण आर्य, श्री गौरव बंसल, श्री विशाल मितल, श्री प्रवीन सिंगला, श्री अश्विनि खंाडेवाला, श्री मुनीश जैन खेड़ी वाले, श्री राजेश,श्री सचिन जैन, श्री दीपक पंसारी व पत्रकार बंधु भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि श्री राजेश खोथ ने अपने संबोधन में कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे पौधारोपण को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएँ तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस अवसर पर छात्राओं को पौधे वितरित किए गए ।
कार्यक्रम के संचालन का दायित्व डॉ. गीता दहिया ने सफलतापूर्वक निभाया। अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, गैर शिक्षकों, एनएसएस स्वयंसेविकाओं, छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट द्वारा कुल 200 पौधे/पेड़ लगाने की जिम्मेदारी ली गई । कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Recent Posts
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
- हांसी जिला की पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सुनी जनसमस्याएं
