+91-8684805192, +91-9896324110

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी में दिनांक 01.02.2023 को प्राचार्य डॉ0 सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैनिफिट्स ऑफ बुक्स फॉर मैन्टल एंड फिजिकल हैल्थ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुस्तकालय विभाग, अर्थशास्त्र विभाग, कॉमर्स विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। सेमिनार की मुख्य वक्ता श्रीमती सावित्री वर्मा, लाइब्रेरियन, ंबी.पी.एस. वुमैन युनिवर्सिटी खानपुर, सोनीपत रही। श्रीमती सावित्री देवी को शिक्षा से गहरा लगाव रहा है। इन्होने मास्टर ऑफ लाईब्रेरी सांईस, एम.ए. इतिहास एवं राजनीतिक शास्त्र, एल.एल.बी., पी. जी. डिप्लोमा, ग्रामीण विकास शिक्षा प्राप्त की। इन्होनें शिक्षा के साथ-साथ सोशल वेलफेयर में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। इन्होने बताया की पुस्तकें हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है। पुस्तके पढ़ने से तनाव कम होना, यादाशत बढना, आत्मविश्वास जगाना, ब्रेन पावर को मजबूत करना, ज्ञान प्राप्त करने का भी सर्वश्रेश्ठ साधन है। श्रीमति सावित्री देवी कैंसर पीड़ित है, लोगों को कैंसर से बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है जिसमें इन्होने कैंसर के शुरूआती लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया की शरीर के किसी भाग में दर्द रहना, बुखार, खांसी, थकान, वजन कम होना, लम्बे समय तक अत्यधिक तेजाब बनना, मुंह के छाले, गाठ होने पर तुरंत जांच करवानी चाहिए। स्तन कैंसर के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती मधु कक्कड, डा0 गीता दहिया, डा0 सविता मलिक, श्रीमती शीलू कुमारी एवं अन्य प्राध्यापिकाएं और समस्त छात्राए मौजूद रही।