+91-8684805192, +91-9896324110

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच एवं सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के संयुक्त तत्वावधान में 20 फरवरी 2026 को “राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारी सहभागिता” विषय पर एक भव्य एवं विचारोत्तेजक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रशासक एवं एस.डी.एम. हांसी श्री राजेश खोथ ने की तथा प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता कार्यक्रम संरक्षक रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार कुलगुरू चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ओमबीर (रिटायर्ड आईपीएस मुख्य वक्ता के रूप में श्री गोलोक राय बिहारी (राष्ट्रीय संचालन समिति सदस्य एवं वरिष्ठ प्रचारक, आरएसएस) एवं डॉ0 गीता दहिया प्रोफेसर अर्थशास्त्र सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री विक्रमादित्य की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता श्री राजेन्द्र सिंह पंघाल (सह प्रभारी, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र) एवं अधिवक्ता श्री पवन रापड़िया (प्रधान, जिला बार एसोसिएशन हांसी) ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण, दीप प्रज्ज्वलन एवं ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पटका भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. विजय कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से चरित्र निर्माण, अनुशासन और सतत अध्ययन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता श्री गोलोक राय बिहारी ने आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा के संतुलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नागरिक सजगता ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है। प्रोफेसर गीता दहिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि सबसे मजबूत राष्ट्र बनाते है वहां के लोग एवं वहां की संस्कृति उन्होनें महिलाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला परिवार है और परिवार की प्रथम शिक्षिका नारी होती है। अतः राष्ट्रीय सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच डॉ. राजेश धमीजा अध्यक्ष हिसार ईकाई (फैन्स) ने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों, साइबर सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की।अध्यक्षीय संबोधन में श्री राजेश खोथ ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों का पालन करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासक एवं एस.डी.एम. हांसी डॉ. राजेश खोथ तथा प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सुश्री पूजा एवं वैशाली (कॉमर्स विभाग) द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन हिंदी विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर हांसी हिसार व सिरसा चैप्टर के वरिष्ठ कार्यकर्ता] पत्रकार व छायाकार बंधु, महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों के मन में राष्ट्रप्रेम एवं कर्तव्यनिष्ठा की नई ऊर्जा का संचार किया।