सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में दिनांक 16.9.2022 को प्राचार्य डा. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा0 गीता दहिया व संगीत विभागाध्यक्ष डॉ0 नीलिमा सिंह के नेतृत्व में ‘चाणक्य’ नाटक का मंचन (कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा एवं निर्माण नाटय रेग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर र महाविद्यालय प्रबन्धक समिति के उपप्रधान एवं समाजसेवी श्री सतपाल खांडेवाला जी ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। मंच का संचालन डॉ0 गीता दहिया ने किया। नाटक में प्रमुख पात्रों का किरदार क्रमशः चन्द्रगुप्त का कुशाल, राजा घनानंद का श्री निवास, मां का प्रीति, दुर्धरा का निशा, अमाल्य का संजय, चाणक्य का सतीश, चाणक्य के अन्तर्मन का सुरेशचन्द्र, संगीत-आकाश, नाटक का निर्देशन, सतीश जोशी व परदे के पीछे राजेश, विकास एवं अमन ने किया। यह नाटक शिक्षा, नैतिकता को आदर्श मानते हुए शिक्षक व शिष्य के क्या कर्तव्य है, उन्हें दर्शाया गया है। इस नाटक में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि उस समय केवल एक चाणक्य ने एक शिष्य चन्द्रगुप्त बनाया और अंखड भारत का निर्माण किया। आज हजारों चाणक्य हैं जो हजारों चन्द्रगुप्तों का निर्माण कर सकते हें। चाणक्य की तरह एक बार फिर प्रतिज्ञा लेनी होगी और एक बार फिर नव भारत का निर्माण करना होगा। नाटक मंडली के सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से सभी को अपलक देखने पर मजबूर कर दिया। चाणक्य नाटक हमें संस्कृति और परम्पराओं की रक्षा का सन्देंश देता है और राष्ट्र को सर्वोपरि रखता है। इस अवसर पर डॉ0 गीता दहिया, श्रीमती मधु कक्कड़, श्रीमती शीलू कुमारी, डा0 सविता मलिक, श्रीमती राजबाला शर्मा, डा0 नीलिमा सिंह व अन्य प्राध्यापिकाऐं तथा छात्राऐं मौजूद रही।
