+91-8684805192, +91-9896324110

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में दिनांक 04.10.2023 को प्राचार्य डॉ0 सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा डॉ0 गीता दहिया के नेतृत्व में हरियाणा संरनात्मक परिवर्तन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के डीन ऑफ फैक्ल्टीस ऑफ हयुमैनिटीस एवं सोशल सर्विर्स व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो0 एन.के. बिशनोई ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। डॉ0 गीता दहिया ने प्रो0 बिशनोई का परिचय देते हुए बताया कि इन्होने 80 रिसर्च पेपर प्रकाशित करवाए हैं और अपने निर्देशन में 14 उम्मीदवारों को पी.एच.डी. करवा चुके है। हरियाणा राज्य की तीसरी, चौथी और पांचवी वितिय योजनाओं से जुड़े रहे है। इन्होनें टी.वी. व रेडियो के माध्यम से हरियाणा की आर्थिक ग्रोथ पर अपने विचार व्यक्त करते रहे है। प्राचार्य महोदय ने डॉ0 बिशनोई का स्वागत करते हुए कहा कि युनिवर्सिटी के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान रहा है। हरियाणा की आर्थिक ग्रोथ पर विशेष रूची रखते हैं, विŸाय योजना बनाने में सलाहकार के रूप में अपनी सेवाऐं देते रहे है। प्रो0 बिशनोई ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि शिक्षा केवल आर्थिक विकास के लिए ही नहीं बल्कि आत्म सम्मान, व्यक्तित्व निर्माण व सर्वागींण विकास के लिए अति आवश्यक है। उन्होनें नूरजहां व मस्तानों के उदाहरण द्वारा व्यक्तित्व की शक्ति को स्पष्ट किया। डॉ0 बिशनोई ने हरियाणा के आर्थिक विकास के आंकड़ों तथ्यों साथ समझाया और कहा कि हरियाणा राज्य आर्थिक दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है। सन् 1966-1996 की हरित क्रान्ति ने राज्य के आर्थिक विकास में विशेष योगदान दिया। हरियाणा खेती के साथ-2 उद्योग धन्धें व सर्विस सैन्टर में भी अग्रणी है। हमारी एग्रीकल्चर पर निर्भरता कम हुई है। हमारा राज्य आर्थिक विकास में आगे है लेकिन नारी जीवन के निम्न स्तर के कारण पिछड़ा हुआ है। हरियाणा में 60 प्रतिशत महिलाऐं एनीमिया रोग से ग्रस्त है, जिससे हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है जो सर्वागीण विकास के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. गीता दहिया, डॉ0 सविता मलिक, श्रीमती शीलू कुमारी, सुश्री रितु व बी.ए. बी.कॉम, एम.कॉम की छात्राऐं मौजूद रही। प्राचार्य डॉ0 सुरेश कुमार गुप्ता ने प्रो0 बिशनोई का महाविद्यालय में सेमिनार हेतु पधारने पर धन्यवाद किया और छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे अवसरों का भरपूर फायदा लेना चाहिए।