इस पावन अवसर पर विधायक हांसी ने मुख्य अतिथि के तौर पर व डॉ राजेश खोथ, (एसडीएम हांसी एवं महाविद्यालय प्रशासक) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। हवन समारोह एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता व डॉ गीता दहिया के निर्देशन एवं शीलू कुमारी और डॉ सविता मलिक के सह निर्देशन में किया गया। प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों व छात्राओं का स्वागत किया और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विनोद भ्याणा ने छात्राओं के मंगलमय जीवन और उच्च उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने के लिए महाविद्यालय को जैसी भी मदद की आवश्यकता होगी वे उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
Recent Posts
- 🎓 सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी मित्तल की पावन स्मृति में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
