सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में दिनांक-22.08.2025 को प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्ष्ता एवं एन.ई.पी को-ओर्डिनेटर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रोफेसर गीता दहिया के तत्वाधान में व आई.क्यू.ए.सी सैल व नैक को-ओर्डिनेटर डॉ सविता मलिक के संयुक्त नेतृत्व में और उद्यमिता सैल द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उद्यमशीलता के लिए प्रेरित करना था । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रुप में श्री सुखविन्द्र सिंह(अमेरिकन इंडस्ट्रीज ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज हांसी) ने शिरकत की । प्राचार्य महोदय ने छात्राओं को नवाचार तथा उद्यमी सोच के महत्व के बारे में बताया और भविष्य में रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया । अंत में उद्यमिता सैल की संयोजिका श्रीमती पूजा ने सभी का धन्यवाद किया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उद्यमिता के कौशल विकसित करने सूक्ष्म, लघु उद्योगों के बारे में जानकारी देना था । इस अवसर पर सुश्री मेघा, श्रीमती चारु गुप्ता, सुश्री पूजा, श्रीमती वैशाली, श्रीमती अंशूल, श्रीमती रीना उपस्थित रहे । इस अवसर पर छात्राओं ने बढ चढ कर भाग लिया ।
Recent Posts
- 🎓 सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी मित्तल की पावन स्मृति में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
