सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में आज दिनांक 11.9.2025 को डा. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एंव शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा व रेड रिबन क्लब इंचार्ज एसोसियट प्रोफेसर श्रीमति शीलू कुमारी व वुमैन सेल इंचार्ज श्रीमति अनिल कुमारी के संयुक्त तत्त्वाधान में टीच एड्स मूवी दिखाई गई। जिसका मुख्य उद्वेश्य छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक करना है। जिसमें बताया गया कि एड्स हाई रिस्क फ्लुइड्स से फैलता है, खून, दुसरे की सुई का प्रयोग, माँ के दूध के प्रयोग से, असुरक्षित यौन संबंध फैलने के प्रमुख कारण है गले मिलने, हाथ मिलाने, खाँसने व शौच आदि से एच.आई.वी इर्न्फोमेशन नहीं होता है। जानवरों व कीड़ों से नही सिर्फ मनुष्य से फैल सकता है। एसोसियट प्रोफेसर श्रीमति शीलू कुमारी ने छात्राओं को टोल फ्री न0 1097, नाको ऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्वीटर आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमति शीलू कुमारी व श्रीमति अनिल कुमारी रेड रिबन क्लब की वालिंटियर बुलबुल, मुस्कान, सिमरन, तनवी, लतिशा (बी.ए तृतीय वर्ष) व अन्य छात्राएँ मौजूद रही। वालिंटियर ने रेड रिबन लगाए।
Recent Posts
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
- हांसी जिला की पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सुनी जनसमस्याएं
- सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में एनसीसी इकाई प्रारंभ करने हेतु निरीक्षण संपन्न
- 🎓 Admission Open 2026-27 | Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalaya, Hansi 🌟 Empowering Women, Building Tomorrow! 🌟
