सनातन धर्म महिला महाविद्यालय ,हाँसी में प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 17 सितम्बर, 2025 को ”स्वच्छता पखवाडा“ के पहले दिन पौधा रोपण अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मुस्कान व सुश्री मीनू (योग विभाग) के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान फलदार पौधे (बेलगिरि, आम, आलूबखारा, अमरुद इत्यादि) लगाए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को हर दिन पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं, छात्राओं व अन्य प्राध्यापिकाओं ने पौधा रोपण अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया महाविद्यालय में ”एक पेड़ माँ के नाम मुहिम” के तहत लगभग 50 पौधे लगाए जा चुके हैं।
Recent Posts
- 🎓 सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी मित्तल की पावन स्मृति में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
- दिनांक 22 सितंबर 2026, प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- 🎓📢 LATEST PG ADMISSION UPDATE – SANATAN DHARAM MAHILA MAHAVIDYALAYA, HANSI 📢🎓
- ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
